CG BREAKING : भाजपा ने मोर्चों की नई टीम की घोषित

Date:

CG BREAKING : BJP announces new team of fronts

कुरूद/धमतरी। भारतीय जनता पार्टी, जिला धमतरी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है।

ये नियुक्तियाँ प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय और जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा पर की गई हैं।

किसान मोर्चा : 13 मंडलों में नई जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा ने 13 मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए। धमतरी शहर से ईश्वर सोनकर, आमदी से व्यासनारायण साहू, रांवा से संजय साहू, भोथली से योगेश साहू, गंगरेल से सुशांत राव कानपिल्लेवार, कुरूद से दीनबंधु चंद्राकर, भखारा से चोवाराम गंजीर, सिरी से गोपी साहू, मेघा से हेमलाल साहू, नगरी से पवन साहू, मगरलोड से ज्ञानेश्वर साहू, बेलरगांव से वेद गंजीर और कुकेरेल से संतोष साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला मोर्चा : अनीता यादव के नेतृत्व में टीम

जिला अध्यक्ष अनीता यादव ने महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। धमतरी शहर से पूजा कुंजाम, आमदी से सुनिता साहू, रांवा से किरण सिन्हा, भोथली से पूर्णिमा बनपेला, गंगरेल से टिकेश्वरी साहू, कुरूद से धनेश्वरी निर्मलकर, भखारा से चंद्रिका साहू, सिरी से निलिमा ध्रुव, मेघा से दिनेश्वरी साहू, नगरी से चेलेश्वरी साहू, मगरलोड से भानुप्रिया साहू, बेलरगांव से लक्ष्मी ठाकरे और कुकेरेल से रीतू साहू को दायित्व दिया गया है।

एससी मोर्चा : धनेश बंजारे की घोषणा

एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनेश बंजारे ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। धमतरी शहर से प्रकाश लहरे, आमदी से संतोष मडागे, रांवा से रूपेश बंजारे, भोथली से पालनहार दिल्ली (बंटी), गंगरेल से लोकेश गायकवाड़, कुरूद से सुमित कुर्रे, भखारा से सुनील बघेल, सिरी से मनसाराम चतुर्वेदी, मेघा से नूतन घृतलहरे, नगरी से संजय सारथी, मगरलोड से द्रोण गायकवाड़, बेलरगांव से मनोहर सोनवानी और कुकेरेल से भोज सोनवानी को जिम्मेदारी दी गई।

ओबीसी मोर्चा : 13 मंडलों में नियुक्ति

ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू ने भी 13 मंडलों के अध्यक्ष घोषित किए। धमतरी शहर से मोदु कुंभकार, आमदी से कमल सेन, रांवा से लक्ष्मी साहू, भोथली से अश्विनी देवांगन, गंगरेल से बालकृष्ण निषाद, कुरूद से टिकेश साहू, भखारा से चेतन देवांगन, सिरी से योगेश साहू, मेघा से बालमुकुंद निषाद, नगरी से सुनील यादव, मगरलोड से श्रवण साहू, बेलरगांव से महेंद्र साहू और कुकेरेल से अजय यादव को दायित्व सौंपा गया।

जिला कार्यकारिणी में भी बदलाव

चारों मोर्चों में उपाध्यक्ष पदों पर भी नई नियुक्तियाँ की गई हैं। किसान मोर्चा में शेखर अडिल, हिरंजय साहू, महेश साहू और दुलार सिन्हा को उपाध्यक्ष बनाया गया। महिला मोर्चा में रुखमणी सोनकर, प्रीति यदु, पुष्पलता साहू और ललिता भतपहरी को जिम्मेदारी मिली। ओबीसी मोर्चा में मिथिलेश सिन्हा, नरेश यादव, रोहित साहू और हरीशचंद्र विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और आगामी चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related