CG VIRAL VIDEO : बीयर-सेल्फी के साथ स्टंट… पुलिस ने पकड़ा ‘रोड शो’ गैंग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Stunt with beer-selfie… Police caught the ‘road show’ gang

जशपुर। मौज-मस्ती के नाम पर खतरनाक स्टंटबाजी करना कुछ युवाओं को भारी पड़ गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कार और बुलेट पर स्टंट करते छात्र-छात्राओं का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सारूडीह-किनकेह इलाके में शूट किए गए वीडियो में एक युवक स्कॉर्पियो की खिड़की से बीयर की बोतल लेकर लटका नजर आया, जबकि एक युवती चलती गाड़ी की खिड़की से लटककर सेल्फी बनाती दिखी। इतना ही नहीं, मैदान में वाहन से खतरनाक ड्रिफ्ट भी किए गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया।

DIG के निर्देश पर एक्शन

वीडियो सामने आने के बाद डॉ. लाल उमेद सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सारूडीह निवासी अविनाश एक्का (25) को हिरासत में लिया, जो स्टंट के दौरान अपनी स्कॉर्पियो चला रहा था।

इसके अलावा बाधरकोना निवासी एक व्यक्ति की बुलेट बाइक भी जब्त की गई, जिस पर युवती स्टंट कर रही थी। बिना नंबर प्लेट वाली एक अन्य स्कॉर्पियो की तलाश जारी है।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस

पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 66/192 के तहत मामला दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है। केस को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

युवक-युवती और उनके परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी हिदायत दी गई है कि इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related