BJP MEETING RAIPUR : संयुक्त मोर्चों की अहम बैठक… संगठन से सरकार तक बड़े चेहरे मौजूद

Date:

BJP MEETING RAIPUR : Important meeting of United Fronts… Big faces present from the organization to the government

रायपुर। राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संयुक्त मोर्चों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सरकार और संगठन के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर की मजबूती और विभिन्न मोर्चों की सक्रियता पर चर्चा हो रही है। साथ ही सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर भी मंथन किया जा रहा है।

बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related