T20 WORLD CUP 2026 : भारत-पाक मैच पर बारिश का साया

Date:

T20 WORLD CUP 2026 : Rain casts a shadow on India-Pakistan match

कोलंबो/नई दिल्ली। क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी पर मौसम पानी फेर सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान कोलंबो में आमने-सामने होंगे, लेकिन उसी दिन शहर के 60% इलाकों में बारिश की आशंका जताई गई है। अगर पूर्वानुमान सही रहा तो फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबला अधूरा देखने को मिल सकता है।

मैच के दिन क्या कहता है मौसम?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 50-60% तक बारिश की संभावना है। शाम 7 बजे से रात 12 बजे के बीच भी 10-20% बारिश के चांस बताए गए हैं। यानी पूरे दिन बादल और बारिश का खतरा बना रहेगा।

एक दिन पहले से बदलेगा मौसम

14 फरवरी को भी सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच 35% तक बारिश हो सकती है। शाम तक 25% इलाकों में बारिश और रात तक हल्की फुहार की संभावना जताई गई है। यानी मैच से पहले ही मौसम का मिजाज बिगड़ने के संकेत हैं।

क्या कोलंबो में इस वक्त बारिश का सीजन है?

श्रीलंका में बारिश दो हिस्सों में होती है। मई से सितंबर के बीच दक्षिणी हिस्सों जिनमें कोलंबो भी शामिल है में ज्यादा बरसात होती है। दिसंबर से फरवरी के बीच उत्तर में बारिश रहती है। फिलहाल हवाएं उत्तर से दक्षिण की ओर बह रही हैं, जिससे कोलंबो में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। हालांकि जलवायु परिवर्तन के कारण सटीक अनुमान लगाना मुश्किल होता जा रहा है।

टीमों की तैयारी

टीम इंडिया 13 फरवरी की रात 9:30 बजे तक कोलंबो पहुंच जाएगी। भारत ने अपने शुरुआती मुकाबलों में अमेरिका और नामीबिया को हराया है। पाकिस्तान भी अमेरिका और नीदरलैंड को हराकर दो जीत दर्ज कर चुका है। 15 फरवरी का मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की स्थिति मजबूत करेगी।

अगर मैच धुल गया तो?

ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा और मुकाबला बेनतीजा घोषित होगा।

ICC की फटकार के बाद तय हुआ मैच

टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर आपत्ति जताई थी। ICC की सख्ती के बाद PCB को मंजूरी देनी पड़ी। अब सबकी नजरें 15 फरवरी पर टिकी हैं लेकिन असली टॉस शायद मौसम करेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं। भारत ने 7 जीते, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत (2021, दुबई) मिली है। 2007 के फाइनल में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related