CG FOREST FIRE : धमतरी में जंगल आग …

Date:

CG FOREST FIRE : Forest fire in Dhamtari …

धमतरी, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व के सीतानदी रेंज में सोमवार को बारिश से पहले ही भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पहाड़ी इलाकों तक पहुँच गई और वन विभाग की चिंताएँ बढ़ा दीं।

मुख्य मार्ग घठुला से बोरई अंगिरा ऋषि पहाड़ी इलाके में लगी आग के कारण आसपास धुआँ और लपटें फैल गईं। वन अमला मौके पर पहुंचा और फॉरेस्ट गार्ड शिवा शुक्ला समेत स्टाफ लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। तेज हवा और सूखी घास की वजह से राहत कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि पास के खेत में लगी आग पहाड़ी क्षेत्र तक फैल गई। वन विभाग के अनुसार फायर सीजन 15 फरवरी से 15 जून तक रहता है, इस दौरान फायर वॉचर नियुक्त कर समय पर आग पर नियंत्रण रखा जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related