CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on hunger strike…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत 1600 आदिवासी पदों पर नियुक्ति नहीं होने से मामला गरमा गया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी न होने से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है।

नाराज अभ्यर्थी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन अब गंभीर रूप ले चुका है। 200 से ज्यादा युवाओं की तबीयत बिगड़ने की खबर है, कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

अभ्यर्थियों का दावा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं, इसके बावजूद आदेशों का पालन नहीं किया गया। इसे न्यायालय की अवमानना बताया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि वर्षों की पढ़ाई और तैयारी के बाद भी उन्हें नियुक्ति से वंचित रखा जा रहा है, जिससे आर्थिक और मानसिक संकट बढ़ता जा रहा है।

आंदोलनरत युवाओं की मांग है कि 1600 आदिवासी पदों पर तुरंत नियुक्ति दी जाए, कोर्ट के आदेशों का पालन हो और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई है कि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related