HOLI SPECIAL TRAIN : 1 से 4 मार्च तक दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें, छत्तीसगढ़-बिहार यात्रियों को राहत

Date:

HOLI SPECIAL TRAIN : Two pairs of Holi special trains from March 1 to 4, bringing relief to Chhattisgarh-Bihar passengers

बिलासपुर। होली के त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोंदिया और छपरा जंक्शन के बीच दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इससे छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक, पहली होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया से 1 मार्च 2026 को रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 3 मार्च 2026 को छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08864, 3 मार्च को छपरा से चलकर 4 मार्च को गोंदिया पहुंचेगी।

इसके अलावा दूसरी जोड़ी स्पेशल ट्रेन 08865 गोंदिया से 2 मार्च 2026 को रवाना होगी, जबकि 08866 छपरा से 4 मार्च 2026 को संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी जरूर प्राप्त करें। त्योहार के समय भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अग्रिम आरक्षण कराने की भी सलाह दी गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related