DHAN KHARIDI : धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAN KHARIDI : Strict action against negligence in paddy procurement

रायपुर, 04 फरवरी 2026। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने धान खरीदी में लापरवाही करने वालों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार तय समर्थन मूल्य पर सिर्फ वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम अपनाया गया है। साथ ही किसानों की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अवधि भी बढ़ाई, ताकि जिन किसानों का धान तय समय में नहीं बिक पाया था, वे भी अपनी उपज बेच सकें। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर हर स्तर से धान खरीदी की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बावजूद कुछ उपार्जन केंद्रों में लापरवाही के मामले सामने आए हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कवर्धा के संग्रहण केंद्र में धान की कमी के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिन-जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, उन सभी पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां कहीं भी धान खरीदी या संग्रहण में गड़बड़ी मिलेगी, वहां जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई होगी। शासन के लिए किसान हित सर्वोपरि है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related