CG RAID ARREST : जांजगीर-चांपा में बदमाशों का सूपड़ा साफ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RAID ARREST : Criminals wiped out in Janjgir-Champa

जांजगीर-चांपा। जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान मास्टरमाइंड रामनाथ समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

27 से 29 जनवरी की रात इस गिरोह ने लगातार पांच जगहों पर लूटपाट और जानलेवा हमले किए, जिसमें 13 लोग घायल हुए थे। इनमें से एक पीड़ित कोमा में है और बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर इनपुट और स्थानीय जानकारी के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। मुठभेड़ में रामनाथ के पैर में गोली लगी, उसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच जारी है कि गिरोह के तार अन्य जिलों या राज्यों से जुड़े हैं या नहीं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related