CG CRIME : 7 साल की बच्ची से गैंगरेप …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME : 7-year-old girl gang-raped…

दुर्ग। दुर्ग महिला थाना में नाबालिग पीड़िता के साथ सात साल तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता एवं पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि शेष आरोपितों की तलाश जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा के अनुसार 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना दुर्ग पहुंची और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद छह आरोपितों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।

इन धाराओं में केस दर्ज

शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस दुर्ग द्वारा धारा 65(1), 70(2) भारतीय न्याय संहिता तथा पाक्सो अधिनियम की धारा 6 एवं 12 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण की विवेचना संवेदनशीलता और विधि अनुसार की जा रही है।

दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में विजय स्वाइन (37) निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई तथा अनिल चौधरी (60) जोन-1 खुर्सीपार शामिल हैं। शेष आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related