TRANSFER JUMBO LIST : छत्तीसगढ़ में IAS का महाफेरबदल तय …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRANSFER JUMBO LIST : চত্টিস্গা में IAS का महाफेरबदल तय …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी में नए साल का पहला और बड़ा प्रशासनिक झटका जल्द देखने को मिल सकता है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि 2026 का यह पहला IAS फेरबदल काफी बड़ा होगा, जिसमें कलेक्टर से लेकर सचिव स्तर तक के 20 से ज्यादा अधिकारी शामिल हो सकते हैं। IAS की जंबो ट्रांसफर लिस्ट आज-कल में किसी भी दिन जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल कई वजहों से जरूरी हो गया है। कुछ कलेक्टर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं, वहीं कई जिलों में कलेक्टर लंबे समय से जमे हुए हैं। ऐसे में सरकार एक साथ कई जिलों और विभागों में बदलाव करने की तैयारी में है।

बलौदाबाजार और जगदलपुर तय बदलाव की जद में

बलौदाबाजार के कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है। भारत सरकार ने उनकी रिलीविंग के लिए राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भी भेज दिया है। ऐसे में दीपक सोनी के रिलीव होने से पहले ही बलौदाबाजार को नया कलेक्टर मिलने की पूरी संभावना है।

इसी तरह जगदलपुर के कलेक्टर हरिस एस. भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्हें उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है। दोनों अहम जिलों में एक साथ नए कलेक्टरों की नियुक्ति तय मानी जा रही है।

तीन IAS इस महीने जाएंगे डेप्यूटेशन पर

सचिव स्तर पर भी बड़ा फेरबदल तय है। वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ‘माय यंग भारत’ की पहली नियमित CEO के रूप में पदभार संभालेंगी। ऐसे में उनके पास रहे समग्र शिक्षा और पाठ्यपुस्तक निगम जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई व्यवस्था करनी होगी।

इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय प्रशासन समेत कई अहम विभागों में सचिव बदले जा सकते हैं। चर्चा है कि शहला निगार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ के भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अटकलें तेज हैं।

जिलों में भी बदले जाएंगे लंबे समय से जमे कलेक्टर

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि जगदलपुर और बलौदाबाजार के अलावा उन जिलों के कलेक्टरों की भी लिस्ट आ सकती है, जहां दो साल या उससे ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे रूटीन ट्रांसफर के तौर पर देखा जा रहा है।

अगर सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो बहुप्रतीक्षित IAS तबादला सूची अगले सप्ताह किसी भी दिन जारी हो सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related