Earthquake: देश में यहां सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Date:

Earthquake: नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में के एक शहर सोरेंग में आज शनिवार, 3 जनवरी 2026 की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है. सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर यह भूकंप आया। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किस तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

सिक्किम में महसूस हुए भूकंप के झटके

सिक्किम के सोरेंग में आज सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा की। इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर तक था। सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इसलिए जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी भूकंप आने पर सतर्कता बरतते हुए लोगों को घर से बाहर निकल आना चाहिए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मध्यान भोजन के बाद 12 बच्चे पड़े बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज मध्यान...

CG Teacher Recruitment: शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, 5000 पदों पर जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती

CG Teacher Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय...

CG CONGRESS: मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष, भाजपा ने साधा निशाना

CG CONGRESS: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हुई मंडल अध्यक्षों...