CG BREAKING : पर्यटन मंत्री के काफिले की फॉलो वाहन पलटी, CAF जवान घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Follow vehicle of Tourism Minister’s convoy overturns, CAF jawan injured

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में सोमवार को एक सड़क हादसे में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले के साथ चल रही फॉलो पायलटिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका हाथ टूट गया। एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ।

घायल CAF जवान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना उस समय हुई जब मंत्री सिरपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के बाद लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मंत्री राजेश अग्रवाल ने सिरपुर के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों का आकलन किया। इस दौरे के दौरान लौटते समय ही फॉलो पायलटिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related