MOHAN BHAGWAT : हिंदू एकजुट हो तो बदल जाएगा बंगाल – मोहन भागवत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MOHAN BHAGWAT : Bengal will change if Hindus unite – Mohan Bhagwat

कोलकाता, 22 दिसंबर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने गंभीर चिंता जताई है। रविवार को उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और हालात बेहद कठिन हैं। ऐसे में वहां रहने वाले हिंदुओं को अधिकतम सुरक्षा के लिए एकजुट रहना होगा।

भागवत ने कहा कि दुनियाभर के हिंदुओं को बांग्लादेश के हिंदुओं की मदद करनी चाहिए और भारत अपनी सीमाओं के भीतर रहकर जो भी संभव हो, वह कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुओं का एकमात्र देश भारत है और इस विषय पर भारत सरकार को संज्ञान लेना होगा।

उन्होंने कहा, “कुछ बातें सार्वजनिक होती हैं, कुछ नहीं। कभी नतीजे मिलते हैं, कभी नहीं, लेकिन कुछ न कुछ करना जरूरी है।”

बंगाल को लेकर भी दिया बड़ा बयान

RSS प्रमुख ने कहा कि यदि हिंदू समाज एकजुट होकर खड़ा हो जाए, तो बंगाल की स्थिति बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि राजनीतिक परिवर्तन पर सोचना संघ का काम नहीं है, RSS सामाजिक परिवर्तन के लिए काम करता है।

RSS के शताब्दी समारोह में बोले भागवत

कोलकाता के साइंस सिटी सभागार में आयोजित RSS के शताब्दी समारोह में भागवत ने कहा कि संगठन को लेकर समाज में भ्रामक धारणाएं फैलाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि संघ का कोई शत्रु नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के संकीर्ण स्वार्थ RSS के बढ़ने से प्रभावित होते हैं।

भागवत ने यह भी कहा कि RSS का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है और संघ हिंदू समाज के कल्याण और संरक्षण के लिए कार्य करता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related