CONGRESS UPDATE : Appointment of 780 new block presidents, ban on Manawar
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार रात प्रदेश के 780 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। हालांकि धार और मनावर ब्लॉक के अध्यक्षों के नाम फिलहाल रोक दिए गए हैं।
मनावर में अध्यक्ष पद को लेकर आंतरिक खींचतान जारी है। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा अपने समर्पित कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दिलाना चाहते हैं, जबकि दूसरे गुट के नेता उमंग सिंघार के समर्थक को अध्यक्ष बनाने की पैरवी कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी द्वारा जिलों के अंतर्गत संलग्न सूची अनुसार नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैI
आशा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गाँधी जी… pic.twitter.com/7bpeUdD4Qv
— MP Congress (@INCMP) December 16, 2025
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मनावर ब्लॉक के लिए वर्तमान अध्यक्ष लोकेश पाटीदार का नाम प्रस्तावित था, लेकिन भोपाल हाईकमान ने दोबारा उसी नाम पर सहमति नहीं दी, इसलिए मनावर का नाम होल्ड पर रखा गया।
मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता को जल्द ही अध्यक्ष का दायित्व मिलेगा और वे सभी को साथ लेकर चुनाव में जीत सुनिश्चित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सूची जारी कर कहा कि नए पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार कार्य करें और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
