CG BREAKING NEWS: कोल्ड स्टोरेज की ढही दीवार , हादसे में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Date:

CG BREAKING NEWS: सूरजपुर. जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. अचानक दीवार भरभराकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई. दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है. वहीं 1 घायल का इलाज जारी है. सूचना के बाद कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं. (सूरजपुर के कोल्डस्टोरेज में बड़ा हादसा)

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज में सभी मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान 4 मजदूरों पर अचानक दीवार गिर गई. घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां 2 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि इलाज के दौरान एक और मजदूर ने दम तोड़ा. वहीं मजदूर सुरेन्द्र (रामनगर) अस्पताल में भर्ती है. घटना की सूचना पर कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर मौके पर पहुंचे. मजदूरों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने कोल्डस्टोरेज बंद करो के नारे लगा रहे हैं. प्रदर्शन की आशंका पर स्थिति नियंत्रित करने बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...