NIGHT CLUB FIRE : भुवनेश्वर नाइट क्लब में भीषण आग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NIGHT CLUB FIRE : Huge fire in Bhubaneswar night club!

भुवनेश्वर। गोवा के बाद अब ओडिशा में भी नाइट क्लब में आग की बड़ी घटना सामने आई है। राजधानी भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक बार एंड नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। क्लब से उठती भयंकर लपटें और घना धुआं देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की वजह से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग से उठे घने धुएं ने रसूलगढ़ से सत्यबिहार तक फैले नेशनल हाईवे पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम कर दिया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं है। अधिकारी जांच कर रहे हैं कि ये हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ या किसी और कारण से।

इस घटना ने लोगों को गोवा के हालिया नाइट क्लब अग्निकांड की याद भी दिला दी, जिसमें अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में डांस फ्लोर पर कार्यक्रम चल रहा था और बाद में आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related