BIG UPDATE : अदाणी–नडेला मुलाकात, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी के भविष्य पर बड़ी चर्चा

Date:

BIG UPDATE: Adani-Nadella meet, major discussion on AI infrastructure and the future of technology

नई दिल्ली, 10 दिसंबर। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन–सीईओ सत्य नडेला के बीच बुधवार को अहम मुलाकात हुई, जिसमें टेक्नोलॉजी के भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल बदलाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड क्षमता बढ़ाने के लिए 17.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है। यह एशिया में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है।

गौतम अदाणी ने एक्स पर कहा –

“सत्य नडेला से मिलना हमेशा खास होता है। एआई के इस युग में फिज़िकल और डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है। हम अपनी 360-डिग्री पार्टनरशिप को और मजबूत करने को उत्साहित हैं।”

अदाणी ने यह भी बताया कि बैठक में उन्होंने नडेला द्वारा तैयार किए जा रहे कुछ नए एआई एप्लिकेशंस के डेमो भी देखे और इसे हैंड्स-ऑन लीडरशिप का उदाहरण बताया।

इससे पहले मंगलवार को सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने इसे “बेहद प्रोडक्टिव बातचीत” बताया और कहा कि माइक्रोसॉफ्ट का भारत में बड़ा निवेश देश के युवाओं को एआई इनोवेशन का नया अवसर देगा।

नडेला ने भी पीएम का धन्यवाद करते हुए इसे प्रेरणादायक चर्चा बताया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related