शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्व. पं. सीताराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, स्कूल का नाम करने की घोषणा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग: दुर्ग जिले के भटगांव, जेवरा–सिरसा में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. सीताराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें समाजसेवा, आध्यात्मिकता, कथावाचन और ज्योतिष विद्या में प्रवीण बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया। कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित स्व. शर्मा के बड़े पुत्र रामस्वरूप शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, आचार्य मनीष शर्मा तथा परिवारजनों का मंत्री ने विशेष रूप से सम्मान किया। उन्होंने प्रतिमा निर्माता कलाकारों को भी शॉल–श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया और बताया कि छात्र जीवन में स्व. शर्मा तिरंगा रैलियों की अग्रिम पंक्ति में रहते थे।

मंत्री यादव ने संस्कृत विद्या मंडलम् के माध्यम से एक वर्ष में 100 कर्मकाण्डी पंडित तैयार करने का लक्ष्य घोषित किया, ताकि शुद्ध उच्चारण व संपूर्ण 16 संस्कारों की परंपरा सुरक्षित रह सके। समारोह में उन्होंने हाई स्कूल जेवरा–सिरसा का नामकरण स्व. पं. सीताराम शर्मा के नाम पर करने के साथ ही भटगांव ग्राम पंचायत के लिए आहता और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की भी घोषणा की। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी के परिजन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related