Amit Baghel Surrender Update: अमित बघेल तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, पुलिस के निगरानी में ही मां के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Date:

Amit Baghel Surrender Update: रायपुर। अग्रवाल और सिंधी समाज के ईष्ट देवों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाने में सरेंडर करने के बाद उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

अदालत से आदेश जारी होने के बाद पुलिस अमित बघेल को सीधे उनके पैतृक गांव ले जाएगी, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में पुलिस कस्टडी में शामिल होंगे। इसके बाद पुलिस आगामी तीन दिनों तक उनसे पूछताछ करेगी।

क्या है मामला

27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देव झूलेलाल को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद दोनों समुदायों में तीखी नाराज़गी फैल गई थी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related