TRUMP CANCELS : ट्रम्प ने बाइडेन के 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स किए रद्द !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TRUMP CANCELS : Trump cancels 92% of Biden’s executive orders!

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में जारी किए गए 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स को रद्द करने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर इसकी जानकारी दी और दावा किया कि ये सभी ऑटोपेन (मशीन से हस्ताक्षर) द्वारा साइन किए गए थे, जो बिना बाइडेन की मंजूरी के अवैध हैं।

इस कदम से बाइडेन के कई महत्वपूर्ण आदेश प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें स्वास्थ्य, पर्यावरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नियम शामिल हैं। ट्रम्प ने बाइडेन को ‘स्लीपी जो’ और ‘क्रुक्ड जो’ कहकर चेताया कि यदि बाइडेन इन दस्तावेजों पर अपनी सहमति का दावा करेंगे, तो उन पर परजरी (झूठी गवाही) के आरोप लगेंगे।

बाइडेन ने अपने चार साल के कार्यकाल (2021-25) में कुल 162 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स जारी किए थे, जिनमें से जनवरी में ट्रम्प ने लगभग 80 आदेश पहले ही रद्द कर दिए थे। अब कुछ महत्वपूर्ण आदेश, जैसे :

एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14087 – अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमतें कम करने के लिए लागू, दवा कंपनियों पर नियंत्रण।

एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14096 – पर्यावरणीय न्याय पर केंद्रित, गरीब और अल्पसंख्यक समुदायों को प्रदूषण से बचाने के उपाय।

एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14110 – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नैतिक उपयोग और जोखिम नियंत्रण।

ट्रम्प के इस कदम से इन नीतियों पर असर पड़ सकता है, लेकिन कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ऑटोपेन से हस्ताक्षर की वैधता को चुनौती देना मुश्किल होगा।

अमेरिकी कानून के अनुसार, कोई भी राष्ट्रपति अपने पूर्ववर्ती के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स को रद्द या संशोधित कर सकता है। हालांकि, इसमें कुछ सीमाएं होती हैं, खासकर क्षमादान और सजा में कमी से जुड़े मामलों में।

ट्रम्प ने बाइडेन पर परजरी का आरोप लगाने की धमकी भी दी। परजरी का मतलब है कोर्ट या कानूनी कार्यवाही में शपथ लेकर जानबूझकर झूठ बोलना। इससे पांच साल तक जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है।

ऑटोपेन तकनीक का इस्तेमाल कई अमेरिकी राष्ट्रपति करते आए हैं। यह मशीन किसी व्यक्ति के वास्तविक हस्ताक्षर की सटीक नकल कर सकती है। व्हाइट हाउस में इसका इस्तेमाल थॉमस जैफरसन के समय से हो रहा है, और रोनाल्ड रीगन, बिल क्लिंटन, बराक ओबामा और ट्रम्प सहित कई पूर्व राष्ट्रपतियों ने इसका प्रयोग किया है।

इस घटना ने अमेरिकी राजनीतिक और कानूनी परिदृश्य में बड़ी हलचल मचा दी है और बाइडेन के कार्यकाल के कई महत्वपूर्ण आदेशों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...