लुधियाना में आतंकियों का एनकाउंटर: ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल ध्वस्त, लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन उजागर

Date:

लुधियाना। लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो आंतकी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक दिन पहले कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं आतंकियों की निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामद करने के लिए उन्हें लाडोवाल क्षेत्र में लेकर गई थी।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम इन आरोपितों को लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पहुंची, तो आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर अचानक हमला कर दिया और भागने की कोशिश की।

 

पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से दोनों आतंकी जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

एक बड़ी कामयाबी में लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तान की आइएसआइ स्पोर्टेड मल्टी-स्टेट गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लिंक का भी पता चला।

 

तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक आरोपी का पवन नाम के एक व्यक्ति से कनेक्शन है, जो हैरी का भाई है जिसने मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल 2 चीनी 86पी हैंड ग्रेनेड, 5 सोफिस्टिकेटेड पिस्तौल और 40 से ज्यादा राउंड बरामद हुए।

 

सूत्रों के अनुसार, घायल हुए दो आरोपितों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मौके पर लुधियाना पुलिस कमिश्ननर पहुंच चुके हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...