CG COURT HANGAMA : भागवताचार्य आशुतोष चैतन्य की गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट में हंगामा, FIR दर्ज

Date:

CG COURT HANGAMA : Uproar in court during arrest of Bhagwatacharya Ashutosh Chaitanya, FIR registered

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भागवताचार्य आशुतोष चैतन्य महाराज की गिरफ्तारी और अदालत में पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में हंगामा करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कर उन्हें खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2025 को तखतपुर में आयोजित भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोग नाराज हुए और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं सहित गैर जमानती अपराध दर्ज किए और कथावाचक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

गिरफ्तारी के दौरान कोर्ट परिसर में कुछ असामाजिक तत्व अनुचित रूप से प्रवेश कर गए और हंगामा करते हुए न्यायालयीन कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की गई और न्यायालय पर दबाव डालने का प्रयास किया गया। इस मामले में थाना सिविल लाइन में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं (क्रमांक 1360/25 और 1361/25) और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून सबके लिए समान है और न्यायालयीन कार्यवाही में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related