SUKMA NAXAL ENCOUNTER UPDATE : स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा ढ़ेर

Date:

SUKMA NAXAL ENCOUNTER UPDATE : Sniper specialist Madvi Deva killed

सुकमा, छत्तीसगढ़। नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा के भेज्जी–चिंतागुफा क्षेत्र में रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में महिला सहित जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा शामिल हैं।

मुठभेड़ के दौरान मौके से 303 राइफल, BGL लॉन्चर और भारी मात्रा में अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को भेज्जी–चिंतागुफा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की, जिस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। सुबह से दोनों ओर से रुक-रुक कर हुई गोलीबारी में तीनों नक्सली ढेर हुए।

छत्तीसगढ़ में जनवरी 2025 से अब तक लगभग 262 नक्सली मारे जा चुके हैं। इस मुठभेड़ को राज्य में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : जजों पर केस… हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : Case against judges… High Court strict रायपुर। Chhattisgarh...

CG BREAKING : साहू संघ की नई टीम

CG BREAKING : New team of Sahu Sangh रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG BREAKING : कोल घोटाले में नया चालान

CG BREAKING : New challan in coal scam रायपुर। छत्तीसगढ़...