SONBHADRA LANDSLIDE : सोनभद्र में पहाड़ी धंसने से हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – कई लोग दबे

Date:

SONBHADRA LANDSLIDE : Landslide in Sonbhadra, rescue operation underway – many people buried

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश। सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान के पास पहाड़ी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई है और करीब 15 लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने रात में घटनास्थल का निरीक्षण किया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास तेज करने का निर्देश दिया।

उच्चस्तरीय निगरानी

वाराणसी एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान के लिए दिशा-निर्देश दिए।

स्थानीय नेताओं का दौरा

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक संजीव कुमार गोंड भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

पुलिस और आपदा राहत टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने आसपास के इलाके में सतर्कता बरतने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : जजों पर केस… हाईकोर्ट सख्त

CHHATTISGARH : Case against judges… High Court strict रायपुर। Chhattisgarh...

CG BREAKING : साहू संघ की नई टीम

CG BREAKING : New team of Sahu Sangh रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG BREAKING : कोल घोटाले में नया चालान

CG BREAKING : New challan in coal scam रायपुर। छत्तीसगढ़...