CG BREAKING: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए रायपुर रेफर…

Date:

CG BREAKING: रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ गई. ऐसे 9 मरीजों को रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया है, जिनमें से 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन है.

मेकाहारा अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था. इनमें से 9 मरीजों को इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है. 8 मरीजों की आँखों में भारी इन्फेक्शन है. कुछ मरीजों की आँखों में सूजन है, तो कुछ के आँख में पस आ गया है. इन मरीजों का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा. फिलहाल, एंटीबायोटिक सहित अन्य दवा देकर संक्रमण कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : बिना चार्जशीट सजा? कोर्ट ने रोका

CHHATTISGARH : Punishment without chargesheet? Court stops it रायपुर। छत्तीसगढ़...

RAMAN SINGH LETTER : रमन का शाह को ‘साध्य पुरुष’ पत्र

RAMAN SINGH LETTER : Raman's 'Sadhya Purush' letter to...