CG FRAUD NEWS: तंत्र-मंत्र के नाम पर 5.22 लाख की ठगी: महाराष्ट्र की महिला ने दोस्तों को पैसा डबल करने का दिया लालच 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FRAUD NEWS: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र की एक महिला ने तीन दोस्तों को पैसे को 10 गुना बढ़ाने का लालच देकर कुल 5 लाख 22 हजार रुपये ठग लिए और मौका पाकर फरार हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, जालम चंद जैन (खैरा), मुकुंद राम साहू (कोचेरा) और संत कुमार साहू (फुलझर) को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कहा गया कि तंत्र-मंत्र के जरिए उनके पैसे 10 गुना कर दिए जाएंगे। लालच में आकर तीनों ने रुपये इकट्ठे कर महाराष्ट्र के यवतमाल निवासी महिला मंदा पासवान को राजनांदगांव से बालोद के गंज पारा बुलाया।

 

महिला ने दो मटके मंगवाए और एक में पूरे 5 लाख 22 हजार रुपये डाल दिए। कचहरी पहुंचकर उसने तंत्र-मंत्र के लिए नींबू की मांग की। जैसे ही एक साथी नींबू लेने गया, शातिर महिला मौका देखकर मटके में रखे सभी पैसे लेकर फरार हो गई।

 

ठगी का पता चलते ही पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी महिला की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related