SUDAN INDIAN ABDUCTED : सूडान में ओडिशा के युवक का अपहरण, जानिए पूरा मामला

Date:

SUDAN INDIAN ABDUCTED : Odisha youth kidnapped in Sudan, know the whole matter

सूडान के अल फशीर शहर में भारतीय नागरिक आदर्श बेहरा के अपहरण से हड़कंप मच गया है। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) नामक संगठन ने उन्हें बंदी बना लिया है। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के कोटकाना गांव के रहने वाले आदर्श 2022 से सूकराती प्लास्टिक फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

अब उनकी पत्नी सस्मिता बेहरा अपने दो छोटे बच्चों के साथ पति की सुरक्षित वापसी के लिए दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने भारत सरकार और ओडिशा सरकार से अपील की है कि उनके पति को जल्द से जल्द सुरक्षित देश वापस लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने दिए विदेश मंत्रालय से समन्वय के निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के संपर्क में रहने और आदर्श की रिहाई के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दिल्ली में तैनात ओडिशा के रेजिडेंट कमिश्नर को भी सूडान स्थित भारतीय दूतावास से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया है।

हर दिन करते थे फोन, फिर अचानक हुआ संपर्क बंद

आदर्श की पत्नी ने बताया कि वे हर रोज घर फोन करते थे, लेकिन कुछ दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। 29 अक्टूबर को अचानक एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें आदर्श ने बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और वे खतरे में हैं।

इसके बाद सस्मिता ने कई बार उसी नंबर पर कॉल और मैसेज किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में एक वीडियो मिला जिसमें आदर्श को RSF के जवानों के बीच बंदी के रूप में देखा गया। सोमवार को उनका तीसरा और आखिरी कॉल आया, जिसमें कुछ ही सेकंड बात हो सकी।

युद्ध के बीच फंसे भारतीय मजदूर

आदर्श दिसंबर 2022 में अपने दूसरे बेटे के जन्म के दो महीने बाद सूडान गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने वहां नौकरी का फैसला किया था। युद्ध शुरू होने के बाद से फैक्ट्री का कामकाज ठप हो गया और कई भारतीय मजदूरों को कैद या अपहरण कर लिया गया।

सस्मिता ने कहा “मेरे पति ने सिर्फ परिवार के भविष्य के लिए यह कदम उठाया था, अब उनकी जिंदगी खतरे में है। सरकार से मेरी बस एक ही गुजारिश है, उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए।”

सूडान के राजदूत ने दिया आश्वासन

भारत में सूडान के राजदूत मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टॉम ने कहा है कि दोनों देश मिलकर आदर्श की सुरक्षित रिहाई के प्रयास कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Crime News : डभरा में अपहरण की सनसनीखेज घटना, ठेकेदार सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ति: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा...

CG KANYA VIVAH YOJANA : योजना के लिए दोबारा शादी

CG KANYA VIVAH YOJANA : Scheme for Remarriage पखांजूर। मुख्यमंत्री...