दुर्ग। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मश्री, पद्मभूषण व पद्मविभूषण सम्मानित तीजन बाई को बेहतर इलाज के लिए आज रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रायपुर दौरे के दौरान तीजन बाई की बहू से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती करवाया है, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनके उपचार में जुटी है।
पंडवानी गायिका तीजन बाई रायपुर एम्स में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन पर ली थी स्वास्थ्य की जानकारी
Date:

