CG NEWS: मृत चीतल दफनाने में लापरवाही पर दो वनकर्मी निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: बलौदाबाजार। मृत चीतल को दफनाने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वनकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 2025 को बलौदाबाजार वनमंडल के अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत दक्षिण महराजी परिसर में एक मादा चीतल को वनरक्षक द्वारा बिना उच्च अधिकारियों को सूचित किए तथा बिना पोस्टमार्टम कराए दफनाया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि मृत चीतल को पहले एक स्थान पर दफनाने के बाद पुनः दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दोबारा दफनाया गया था, जो विभागीय नियमों एवं वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के विपरीत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वनमंडलाधिकारी ने वनरक्षक राजेश्वर वर्मा और नरोत्तम पैंकरा को कर्तव्य की उपेक्षा व अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है। घटना की विस्तृत जांच के लिए उप वनमंडल अधिकारी कसडोल को निर्देशित किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related