काशीबुग्गा (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को हुई भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 8 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में पूजा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ गई और अव्यवस्था के बीच भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे मौके पर ही कई श्रद्धालु घायल हो गए और 9 की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

