PM MODI PHOTO : एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली तस्वीर …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM MODI PHOTO : Grand welcome at the airport, first photo of Prime Minister Narendra Modi arriving in Chhattisgarh…

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपने स्थापना दिवस का जश्न मना रहा है और इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजधानी रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सड़क किनारे स्वागत बैनर और फूलों से सजे रास्तों ने शहर को उत्सवमय बना दिया है।

राज्योत्सव में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ साहित्यकार पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल से भी उनके स्वास्थ्य को लेकर हालचाल पूछा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का कार्यक्रम

सुबह 10:35 बजे: पीएम श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचेंगे और लगभग 2,500 बच्चों से मुलाकात कर “दिल की बात” करेंगे।

सुबह 10:45 बजे: ब्रह्माकुमारी के “शांति शिखर” केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जो शांति, ध्यान और आध्यात्मिक शिक्षा का आधुनिक केंद्र है।

सुबह 11:45 बजे: नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे: नए विधानसभा भवन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे: शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे।

दोपहर 1:30 से 2:15 बजे: ट्राइबल म्यूज़ियम का शुभारंभ करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन होगा।

दोपहर 2:30 बजे: राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत महोत्सव समारोह में शामिल होंगे और 14,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।

आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए न केवल गर्व का प्रतीक है, बल्कि विकास और सांस्कृतिक गौरव का भी उत्सव बन गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related