CG GANJA SEIZURE : 257 किलो गांजा जब्त, 50 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Date:

CG GANJA SEIZURE : 257 kg ganja seized, smuggler arrested with a consignment worth Rs 50 lakh

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा थाना पुलिस ने 257.5 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) को रोका। तलाशी में कार से 250 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी की पहचान संतोष दास (26 वर्ष), निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में की है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह को उड़ीसा से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद साइबर सेल, थाना घरघोड़ा और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related