पटवारियों का जुआ फड़ पकड़ाया: प्रदेश अध्यक्ष समेत 8 गिरफ्तार,  20 लाख का माल जब्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा। कोतवाली पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए रमन नगर स्थित एक घर में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनमें राजस्व पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिष कुमार सार्वे सहित 6 पटवारी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, जुआ रवि राठौर के घर के भीतर खेला जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में ज्योतिष कुमार सार्वे, हेमचंद तिवारी, रवि राठौर, उमेश कुमार पटेल, गोविंद कांवर, राहुल प्रताप सिंह, देवेश अंबष्ट और पटवारी का निजी ऑपरेटर हरीश सिंह शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फड़ से ₹40,200 नकद, 52 ताश पत्तियां, 6 मोबाइल, 2 कार, 2 स्कूटी सहित करीब ₹20 लाख का माल जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related