FOREIGN WOMAN GANGA BATH : विदेशी महिला का बिकिनी गंगा स्नान वीडियो वायरल, सोशल मीडिया में तहलका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FOREIGN WOMAN GANGA BATH : Bikini video of foreign woman bathing in Ganga goes viral, creates panic on social media

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला के पास गंगा नदी में बिकिनी और फूलों की माला पहनकर स्नान करती एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला स्नान से पहले प्रार्थना करती दिखाई दे रही है, जिससे कुछ लोगों ने उसे सपोर्ट किया, वहीं कुछ ने इसे भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के प्रति असंवेदनशील बताया।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंटी हुईं। कई लोगों ने महिला का समर्थन करते हुए कहा कि उसके इरादे नेक थे और उसका उद्देश्य नदी का अनादर करना नहीं था। कुछ ने तर्क दिया कि स्थानीय पुरुष अक्सर कम कपड़ों में स्नान करते हैं, उनकी आलोचना नहीं होती, इसलिए महिला के खिलाफ नकारात्मकता गलत है।

वहीं, आलोचकों ने कहा कि गंगा पवित्र नदी है और इसका सम्मान करना आवश्यक है। उनका कहना है कि आगंतुकों को भारतीय परंपराओं और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

कुल मिलाकर, कमेंट सेक्शन में अधिकांश लोग महिला की साइड में नजर आए और यह सवाल उठाया कि क्या सांस्कृतिक नियम केवल स्थानीय लोगों पर लागू होने चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related