210 नक्सलियों के सरेंडर पर CM साय का बयान, कहा – नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति पर जाताया भरोसा

Date:

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन के इतिहास में आज का दिन मील का पत्थर साबित हुआ है। प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण अभियान संपन्न हुआ, जिसमें कुल 210 नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर में आयोजित पूना मारगेम—पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जो साथी पहले भटक गए थे, उन्होंने अब गांधी जी की अहिंसा नीति और सरकार की पुनर्वास नीति पर भरोसा जताया है। यह नया जीवन शुरू करने का क्षण है।

सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षाबलों की रणनीति के असर से बड़ी संख्या में नक्सलियों का आत्मसमर्पण होना प्रदेश में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार उनके पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...