CG NEWS : NMDC स्टील को मिला BIS लाइसेंस, हॉट रोल्ड स्टील के लिए प्रमाणन पाने वाली देश की बनी पहली कंपनी

Date:

CG NEWS: NMDC Steel gets BIS license, becomes the first company in the country to get certification for hot rolled steel

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025। भारत के सबसे नवीन और अत्याधुनिक एकीकृत इस्पात संयंत्र एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (एनएसएल) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को “पाइपलाइन परिवहन प्रणालियों के लिए वेल्डेड स्टील पाइप हेतु हॉट रोल्ड स्टील स्ट्रिप, शीट और प्लेट्स – सामान्य अपेक्षाएं (आईएस 18384:2023)” के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से लाइसेंस प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि के साथ एनएमडीसी स्टील देश की पहली कंपनी बन गई है जिसे यह प्रमाणन प्राप्त हुआ है। बीआईएस, रायपुर द्वारा यह प्रमाणन विश्व मानक दिवस 2025 के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में यह पुरस्कार एनएमडीसी स्टील के मुख्य महाप्रबंधक (इस्पात) श्री अमृत नारायण ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री दयाल दास बघेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, और श्री एस.के. गुप्ता, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस रायपुर भी उपस्थित रहे।

यह प्रमाणन एनएमडीसी स्टील की गुणवत्ता, नवाचार और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह कंपनी के उस दृष्टिकोण को भी मजबूत करता है जिसके तहत वह विश्वस्तरीय इस्पात उत्पादन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस क्षेत्र में उच्चतम सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए कार्यरत है।

आईएस 18384:2023 प्रमाणन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस उद्योग में पाइपलाइन परिवहन प्रणालियों हेतु डिज़ाइन किए गए स्टील उत्पादों में उत्कृष्टता का एक नया मानक माना जा रहा है।

इस अवसर पर एनएमडीसी स्टील के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अमिताभ मुखर्जी ने कहा

“हमें गर्व है कि भारत में सर्वप्रथम यह बीआईएस लाइसेंस हमें प्राप्त हुआ है। यह उत्कृष्टता के प्रति हमारे समर्पण और भारत के औद्योगिक मानकों एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हमारे निरंतर योगदान का प्रमाण है।”

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड वर्तमान में 3.0 एमटीपीए उत्पादन क्षमता के साथ संचालित है और भारत को इस्पात क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related