CG Patwari suspended: राजस्व विभाग की बैठक में हंगामादे … देर से पहुंचे पटवारी ने की बदतमीजी, एसडीएम ने किया सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Patwari suspended: रायपुर. शुक्रवार को आयोजित राजस्व विभाग की बैठक में पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचा. एसडीएम मनीष साहू ने जब उनसे देरी का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपमानजनक लहजे में कहा नहीं बताऊंगा, जो करना है कर लो. एसडीएम बिलासपुर ने बैठक के दौरान अनुशासनहीन पूर्वक व्यवहार करने पर ग्राम खमतराई के पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. शुक्रवार की सुबह एसडीएम विभागीय बैठक के लिए अपने अनुभाग के पटवारियों की बैठक ले रह थे.

इस दौरान हल्का नम्बर 25 ग्राम खमतराई का पटवारी रमेश कुमार वैष्णव निर्धारित समय से काफी विलम्ब से बैठक में भाग लेने पहुंचे. इतना ही नही इसकी वजह पूछने पर बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू ने अनुशासनहीनता की अपमानजक शब्दों का इस्तेमाल किया. मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवहार पर जब अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर ने उन्हें खड़े होकर उत्तर देने को कहा, तो पटवारी ने कहा मैं चेयर पर बैठूंगा, खड़ा नहीं होउंगा, कहकर निर्देश की अवहेलना की. इतना ही नहीं, जब बैठक से बाहर जाने को कहा गया, तब भी उन्होंने निर्देश मानने से इनकार करते हुए बैठक कक्ष में ही बैठे रहा.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related