CG News: स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों का शिक्षिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: दंतेवाड़ा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बारसूर में आज छात्रों ने अपनी शिक्षिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए और शिक्षिका को हटाने की मांग करने लगे।

छात्रों का आरोप है कि शिक्षिका माधुरी उइके पिछले तीन वर्षों से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षिका का व्यवहार अपमानजनक है और वे क्लास में अनावश्यक रूप से दंड देती हैं। धरने की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। फिलहाल मामला शांत कराने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और अगर आरोप सही पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related