VISARJAN POND CLEANING : महादेवघाट विसर्जन कुण्ड की सफाई शुरू, दुर्गोत्सव से पहले तैयारी तेज

Date:

VISARJAN POND CLEANING : Cleaning of Mahadev Ghat immersion pond begins, preparations in full swing before Durga festival

रायपुर, 14 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर में दस दिवसीय श्रीगणेश उत्सव और मूर्ति विसर्जन के बाद अब महादेवघाट स्थित विसर्जन कुण्ड की सफाई तेज कर दी गई है। नगर निगम ने पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से सफाई कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सफाई कार्य जल्द पूरा कर दुर्गोत्सव से पहले कुण्ड को पूरी तरह तैयार कर लिया जाए। इस अभियान की निगरानी जोन-8 के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, पार्षद महेंद्र औसर, उपायुक्त स्वास्थ्य प्रीति सिंह और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही कर रहे हैं।

निगम अधिकारियों का कहना है कि इस सफाई अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। दुर्गोत्सव के पूर्व विसर्जन कुण्ड को पूरी तरह तैयार कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related