श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी नगर निगम के मंच पर मुख्यमंत्री साय का महापौर मीनल चौबे ने किया स्वागत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर – विगत रात्रि राज्य के राजधानी शहर रायपुर में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकियों की यात्रा का रायपुर नगर पालिक निगम के मंच पर जयस्तंभ चौक के समीप पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदो की उपस्थिति में श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकियों का राजधानी शहर में आत्मीय स्वागत किया। नगर निगम के मंच पर पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू का समस्त नगरवासियों की ओर से राजधानी की प्रथम नागरिक नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी का स्वागत करते हुए प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य को समृद्ध और खुशहाल बनाने प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों, कर्मचारियों को राजधानी शहर रायपुर की ऐतिहासिक पंरपरा श्री गणेश विसर्जन झांकियों में अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था देने हेतु सराहा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की ऐतिहासिक परंपरा श्री गणेश विसर्जन झांकी के अवसर पर नगर निगम रायपुर के मंच पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन से नगर निगम रायपुर के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का संबल बढ़ा है इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को रायपुर नगर निगम की ओर से धन्यवाद ज्ञापित करते है।

श्री गणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी में मनोहारी झांकियों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रसन्न हुए एवं शहर और राज्य की गौरवशाली परंपरा को समृद्ध बनाने के कार्य को लेकर नगर वासियों के सकारात्मक सहयोग की भी सराहना की।इसके पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू का श्री गणेश विसर्जन चल झांकी का स्वागत करने पहुंचने पर नगर निगम के मंच पर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, आयुक्त श्री विश्वदीप, एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, नंदकिशोर साहू, भोला राम साहू, डॉ. अनामिका सिंह, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्री अजय साहू, श्री कृष्णा सोनकर सहित जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related