झंडा विवाद को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: प्रधान आरक्षक और आरक्षक लाइन अटैच, दो व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज

Date:

दुर्ग। जिले के मचांदुर गांव में भगवा झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सेना जवान कौशल निषाद के घर भगवा झंडा लगाने के बाद हुए विवाद में शामिल एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है और दो व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ईद मिलादुन्नबी पर झंडा लगाने को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि मचांदुर गांव के जिस मोहल्ले में यह विवाद हुआ वहां मुस्लिम के 40 परिवार हैं, तो वहीं हिंदू समाज के 2 परिवार निवास करते हैं। बीते 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर यहां हरे झंडों की सजावट की गई थी। इस दौरान इस मोहल्ले में निवास करने वाले जवान कौशल निषाद ने भी अपने घर पर भगवा झंडा लगा दिया। इसके बाद दो पुलिसकर्मियों ने झंडा हटाने का अनुरोध किया, लेकिन निषाद परिवार ने झंडा उतारने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस बीच बचाव में जवान की मां के पहुंचने से पुलिस कर्मी वहां से वापस लौटे।

 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हिंदू संगठनों और भाजयुमो ने जोरदार विरोध किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम मचांदूर के उस एरिया में बहुत से मुस्लिम परिवार अवैध रूप से आकर बसे हैं, जिनकी भी जांच करवाकर उचित कार्यवाही की जाए अन्यथा हिंदूवादी संगठन उग्र प्रदर्शन करेगा।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था ध्वज हम वहीं लगाएंगे

बीते मंगलवार उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “भारत की धर्म-आस्था पर कोई हस्तक्षेप होगा तो आवाज उठेगी। हमारी बात स्पष्ट है कि ध्वज हम वहीं लगाएंगे।” इसके बाद भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जवान के घर पहुंचे और भगवा झंडा फहराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच, दो के खिलाफ FIR
मचांदुर झंडा विवाद में शामिल प्रधान आरक्षक महेश देवांगन और आरक्षक रामकृष्ण दास को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं, मामले से जुड़े मोहम्मद खान और असलम खान (पिता राशिद खान) के खिलाफ धारा 296, 351(3) और धारा 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा, असलम खान पर धारा 75 के तहत भी एक मामला दर्ज किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...