YAVATMAL RAILWAY ACCIDENT : रेलवे निर्माण गड्ढे में डूबे 4 मासूम, दर्दनाक हादसा

Date:

YAVATMAL RAILWAY ACCIDENT: 4 innocent children drowned in a railway construction pit, tragic accident


मुंबई।
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के दारव्हा में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई। हादसा दारव्हा-नेर मार्ग पर रेलवे स्टेशन परिसर के पास हुआ।

मरने वाले बच्चों की पहचान रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सोम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के रूप में हुई है। चारों बच्चे दारव्हा के ही रहने वाले थे।

दरअसल, वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेलवे परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। पुलों के खंभे बनाने के लिए कई गहरे गड्ढे खोदे गए थे। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण ये गड्ढे पानी से भर गए थे, लेकिन इनके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया था।

बुधवार दोपहर बच्चे नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण वे डूबने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पहले दारव्हा उप जिला अस्पताल और फिर यवतमाल के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा सुरक्षा इंतज़ामों की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related