SDM HILL ACCIDENT : पहाड़ से गिरी चट्टान, कार में सवार एसडीएम और बेटे की मौत

Date:

SDM HILL ACCIDENT: Rock fell from the mountain, SDM and his son travelling in the car died

रियासी (जम्मू संभाग)। शुक्रवार देर शाम रियासी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में रामनगर (ऊधमपुर) के एसडीएम राजेंद्र सिंह और उनके छह वर्षीय बेटे आरव की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी स्कॉर्पियो कार पर पहाड़ से बड़ी चट्टान और मलबा गिर गया। हादसे में एसडीएम की पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ गांव पट्टियां जा रहे थे। रास्ते में अचानक पहाड़ से एक बड़ी चट्टान और मलवा गिरा, जो सीधा उनकी कार पर आ गिरा। कार में कुल सात लोग सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिसमौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मृतक और घायल:

मृतक:

राजेंद्र सिंह, एसडीएम, रामनगर

• उनका 6 वर्षीय बेटा आरव

घायल:

• पत्नी निशू सिंह

• चचेरा भाई सुरजीत सिंह पुत्र शंकर सिंह

• सुरजीत की पत्नी (भाभी)

• उनकी बेटी

• चालक

सभी घायलों को तत्काल रियासी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हादसे से पहले पारिवारिक शोक में थे शामिल

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, एसडीएम की रिश्ते की एक भाभी का आठ दिन पहले निधन हो गया था। शनिवार को उन्हें मातमपुर्सी के लिए मतलोत गांव जाना था, लेकिन उससे पहले शुक्रवार को वे अपने गांव पट्टियां जा रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रशासन और स्थानीय लोगों में शोक

इस दुर्घटना से पूरे प्रशासनिक अमले और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है। कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रियासी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related