CHHATTISGARH RAIN DISASTER : Kutcha house collapses, innocent child dies
बलरामपुर। शनिवार देर रात रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई।
घटना के वक्त मकान में प्रमोद रवि (35 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता और चार बच्चों – दीपक, राधा, काजल और खुशबू के साथ सो रहे थे। अचानक हुए हादसे में सभी लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी को बाहर निकाला, लेकिन 7 वर्षीय खुशबू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जिले में लगातार बारिश से कनहर, सिंदूर और गेउर नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी किया था, लेकिन जर्जर मकानों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
