PM MODI RECORD : PM मोदी ने बनाया इतिहास, इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा, अब सिर्फ नेहरू से पीछे!

Date:

PM MODI RECORD : PM Modi makes history, breaks Indira Gandhi’s record, now only behind Nehru!

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीतिक यात्रा में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान जोड़ लिया है। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर लगातार 4,078 दिन पूरे कर लिए और इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंदिरा गांधी का कार्यकाल कुल 4,077 दिनों का था। अब पीएम मोदी देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने हैं।

उनसे आगे अब सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिनका कार्यकाल 1952 से 1964 तक यानी 6,130 दिनों तक रहा। अगर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल 2029 तक जारी रहता है, तो वे मई 2026 में नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे नेता हैं जिनका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ और वह अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। इसके अलावा, वे भारत के इतिहास में ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने पार्टी प्रमुख के रूप में लगातार छह चुनाव जीते — तीन बार गुजरात विधानसभा चुनाव (2002, 2007, 2012) और तीन बार लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024)।

प्रधानमंत्री बनने से पहले वे लगातार 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Raipur Breaking: महाराजबंध तालाब के पास मिली  सड़ी-गली लाश,  इलाके में सनसनी

Raipur Breaking: महाराजबंध तालाब के पास प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र...

दिल्ली में डीयू छात्रा पर एसिड हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को 20 वर्षीय डीयू...

CG NEWS: बोरझरा की फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध मौत, पसरा मातम

CG NEWS: धरसीवां। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र...