KHARGE RAIPUR : खड़गे की सभा से पहले साइंस कॉलेज मैदान बना जलमग्न

Date:

KHARGE RAIPUR : Science college ground submerged before Kharge’s meeting

रायपुर, 7 जुलाई 2025। KHARGE RAIPUR  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी की बड़ी सियासी सभा होने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान-जवान-संविधान सभा को संबोधित करेंगे। लेकिन राजधानी में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने कांग्रेस की तैयारियों की परीक्षा लेनी शुरू कर दी है।

बारिश बनी चुनौती, सभा स्थल में भरा पानी

KHARGE RAIPUR  लगातार हो रही बारिश के चलते सभा स्थल साइंस कॉलेज ग्राउंड में बने तीन बड़े डोम में पानी भर गया है। कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था प्रभावित हुई है। कर्मचारी पानी निकालने में जुटे हुए हैं। ऐसे में भारी बारिश के बीच सभा में भीड़ जुटाना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

किसान, जवान और संविधान का मुद्दा बनेगा केंद्र

KHARGE RAIPUR  सभा में खड़गे किसानों, युवाओं और संविधान की रक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। बस्तर, सरगुजा और अन्य जिलों से कांग्रेस समर्थकों के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

खड़गे का कार्यक्रम, जनसभा के बाद लेंगे अहम बैठकें

सुबह 11:45 बजे खड़गे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 4 बजे, वे राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक लेंगे।

शाम 5 बजे, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस का फोकस, संगठन और संदेश

KHARGE RAIPUR  यह जनसभा कांग्रेस के लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क का बड़ा मंच मानी जा रही है। संविधान को लेकर पार्टी की विचारधारा को सामने रखने का यह बड़ा अवसर है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related