बदमाशों का आतंक : पुलिस आरक्षक पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप……

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इस दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया।

घायल आरक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related