नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत सभी भारतीय नागरिक ईरान से स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में निकासी अभियान की स्थिति के बारे में जानकारी साझा की। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने तुर्कमेनिस्तान से आए एक निकासी विमान के बारे में जानकारी साझा की।
भारतीय नागरिक आज सुबह पहुंचे दिल्ली
बता दें कि इजराइल के साथ सैन्य टकराव तेज होने के बाद ईरान से निकाले गए छात्रों समेत भारतीय नागरिक शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचे। भारत ने बुधवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू करने की घोषणा की थी।
