CG CONGRESS BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONGRESS BREAKING : Big blow to Congress in Chhattisgarh!

गरियाबंद, 7 जून 2025। CG CONGRESS BREAKING गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देवभोग ब्लॉक मुख्यालय, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, वहां से आज 31 सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर सियासी हलचल मचा दी है।

CG CONGRESS BREAKING नगर पंचायत देवभोग से पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनिता विकास उपाध्याय, पार्षद प्रतिमा सोनी और देवकी यदु के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और विधिवत पार्टी प्रवेश किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा और देवभोग मंडल अध्यक्ष ने सभी नवप्रवेशियों का पार्टी गमछा पहनाकर स्वागत किया।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रमुख चेहरे –

श्याम लाल सोनी (4 बार के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष)

सूरज शर्मा (जिला मंत्री, गरियाबंद)

बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष, देवभोग)

CG CONGRESS BREAKING परमानंद यदु, राजेन्द्र सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, ललित यदु, नरेंद्र सोनी, लक्ष्मण सोनी, जयराम यदु, छबिराम मांझी, कुलेश्वर यदु, सिरवाली यदु, हीराबाई यदु, बेलमती माझी, सुजाता यदु, उर्मिला माझी, कुंतुला यदु, तिरोबाई यदु, रुकमणि यदु, प्रेमलता यदु, वसुला माझी, नमिता सोनी, नीलेन्द्री सोनी, जनकसुता सोनी, कालेन्द्री सोनी, जीराबाई सिन्हा, जयंती माझी, सावित्री सिन्हा, सुखी निषाद और मालती निषाद।

क्यों छोड़ी कांग्रेस?

CG CONGRESS BREAKING भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता श्याम लाल सोनी और सूरज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कद्र केवल चुनावी समय में होती है। चुनाव बीतते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को भुला देती है। इसके विपरीत भाजपा संगठन को कार्यकर्ताओं की रीढ़ मानती है और उन्हें सम्मान देती है। भाजपा की कार्यशैली, नीति और नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी बदलने का फैसला लिया।

संगठन में बढ़ेगी मजबूती

CG CONGRESS BREAKING भाजपा नेताओं का मानना है कि इन अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं के पार्टी में आने से देवभोग सहित पूरे बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related